Home फैक्ट चेक अभिनंदन के पिता के कांग्रेस में शामिल होने का सच

अभिनंदन के पिता के कांग्रेस में शामिल होने का सच

0
914
अभिनंदन के पिता के कांग्रेस में शामिल होने की वायरल खबर

विंग  कमांडर अभिनंदन वर्तमान और उनके परिवार को लेकर सोशल मीडिया पर रोज़ कोई नई खबर वायरल होती है। पिछले 24 घंटे से अभिनंदन के पिता के बारे में एक खबर फेसबुक और ट्विटर पर तेज़ी से शेयर की जा रही है। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा हैं कि अभिनंदन के पिता पूर्व एय़र मार्शल सिमकुट्टी वर्तमान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। फेसबुक पर कांग्रेस समर्थित पेजों पर ये खबर शेयर हो रही है।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=182651129379900&set=gm.785816725163957&type=3&eid=ARDQfcOxymgPNCqzFw_B-UFdJWqLZaLJbmD63U9O91C6N0n3r7K7yjig7d3s1O8CoavfYb1j2y-fyi6e&ifg=1
https://www.facebook.com/teampriyankagandhivadra/posts/1583136875150925

बरवाला नगरपालिका नामक एक फेसबुक यूज़र ने पोस्ट के साथ लिखा है कि कांग्रेस में शामिल हुए अभिनंदन के पिता को अंधभक्त देशद्रोही कहेंगे या देशभक्त ।

https://www.facebook.com/barwalanagarpalika/posts/2197882973807568

ऐसे ही ट्विटर पर भी अलग अलग संदेशों के साथ ये बताया गया है कि अभिनंदन के पिता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

ट्विटर पर अभिनंदन के पिता के कांग्रेस में शामिल होने की पोस्ट का स्क्रीन शॉट


सच्चाई का पता कैसे लगाया?

हमने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारियों के ट्विटर हैंडल चेक किए। उनमें कहीं इस तरह की ख़बर नहीं दिखाई दी। पार्टी की आधिकारिक वेबसाइट और ट्विटर हैंडल पर भी इस तरह की कोई खबर नहीं है। अभिनंदन को लेकर पार्टी की तरफ से उन्हे बधाई दी गई थी। औऱ उनके साहस की प्रशंसा की गई थी। ये खबर कांग्रेस के अध्यक्ष राहुल गांधी औऱ तमाम नेताओं ने ट्विटर पर पोस्ट की है। ये खबर कांग्रेस के ट्विटर हैंडल से भी पोस्ट की गई ।


निष्कर्ष

दावा- विंग कमांडर अभिनंदन के पिता कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।

दावा करने वाले- सोशल मीडिया

सच- ये दावा झूठा है।