Home फैक्ट चेक कपिल सिब्बल की विजय माल्या को भारत ना भेजने की लंदन के...

कपिल सिब्बल की विजय माल्या को भारत ना भेजने की लंदन के कोर्ट में अर्ज़ी देने का सच

0
754


विजय माल्या को अभी भारत मत भेजो, चुनाव पर इसका असर पड़ेगा

इस तरह के संदेश सोशल मीडिया पर वायरल है।

ट्विटर पर पोस्ट किए जा रहे कुछ संदेश इस तरह के हैं।

https://twitter.com/RakeshT73827202/status/1093570201948323840

फेस बुक पेज पर भी ये खबर वायरल हो रही है। ‘नमों’ नाम के फेस बुक पेज पर 13 हज़ार से भी ज्यादा शेयर इस पोस्ट के हो चुके हैं।

हाल ही में ब्रिटिश सरकार ने माल्या के प्रत्यर्पण पर कोर्ट के फैसले को मंज़ूरी दी है। जिसे लेकर ये समझा जा रहा है कि माल्या को जल्द ही भारत लाया जा सकता है। लेकिन अभी माल्या के पास ऊपरी अदालत में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील करने का रास्ता है।


सच क्या है

ये खबर पूरी तरह से झूठ है। इस तरह की कोई याचिका कपिल सिब्बल की तरफ से नहीं डाली  गई है। कपिल सिब्बल के ऑफिस ने इस बात की पुष्टि की है। हमारी जांच में तस्वीर औऱ रिपोर्ट देखकर ये पता चलता है कि इसे व्यंग करने के लिए बनाया गया है जिसे जानबूझकर खबर के रूप में प्रचारित किया जा रहा है। Faking News नाम की एक वेबसाइट जो राजनैतिक खबरों पर व्यंग करती है ने इस http://रिपोर्ट/ को अपनी वेबसाइट पर भी प्रकाशित किया है। इसी को लोगों ने सच्ची खबर की तरह सोशल मीडियो पर वायरल कर दिय़ा। इंडिया टुडे भी इस खबर का फैक्ट चेक कर चुका है।