IMMA BOUNCE’ का मतलब ‘चेक बाउंस’ नहीं,’TIMES NOW’ ने रिया की चैट को गलत डिकोड किया

'IMMA BOUNCE' का मतलब होता है 'I AM LEAVING'

0
907

सुशांत सिंह केस में रिया चक्रवर्ती के व्हाट्सएप चैट को डिकोड करते हुए 3 दिन पहले अंग्रेजी चैनल ‘Times Now’ ने बड़े खुलासे का दावा किया. वीडियो क्लिप में एक बड़ी वीडियो वॉल पर एंकर दावा करते हुए कहता है ‘ये है सच्चाई, देखिए’ फिर वॉल पर लिखे टेक्सट की ओर इशारा करते हुए बोलता है जिसका हिन्दी में अनुवाद है ”ये है ‘I-M-M-A BOUNCE’. ये वही है जिसकी हम अभी बात कर रहे हैं.. ये रिया और जया साहा के बीच हुई बातचीत है.” फिर नीचे बने एक चेक की तरफ इशारा करता हुए कहता है ”ये है बाउंसड चेक जिसे हमने हासिल किया है.” ये वीडियो एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया जिसे आप नीचे देख सकते हैं

चैनल ने इस वीडियो क्लिप को ट्वीट किया लेकिन बाद में डिलीट कर दिया. ‘IMMA BOUNCE’ को जिस तरह से एंकर ने इंटरप्रेट किया वो गलत है.

इस वीडियो क्लिप को लेकर ट्विटर यूजर्स ने टाइम्स नाऊ का खूब मजाक उड़ाया.

दरअसल चैनल ने इस टर्म का गलत इस्तेमाल किया. जो मतलब एकंर ने बताया वो पूरी तरह गलत है.

‘IMMA BOUNCE’ का मतलब क्या है?

 इस टर्म का बाउंस चेक से कोई मतलब नहीं है. दरअसल ये युवाओं में काफी पॉपुलर स्लैंग है जिसका मतलब है ‘I AM LEAVING’ यानि मैं जा रहा हूं. “IMMA” एक इनफॉर्मल शब्द है जिसका अर्थ है “I’M A” या ‘I AM GOING TO’. मान लीजिए आपका  दोस्त कहता है ‘LET’S BOUNCE’ जिसका मतलब है ‘LET’S GO’ ‘आओ चलते हैं’. अगर कोई कहे ‘IMMA BOUNCE’ तो इसका मतलब हुआ ‘I AM GOING TO LEAVE’

‘TIMES NOW’ ने रिया चक्रवर्ती और जया साहा के चैट को एक बड़े खुलासे में बदलने के चक्कर में जो मतलब निकाला वो पूरी तरह गलत था.