Home फैक्ट चेक गुजरात के जूनागढ़ में घूम रहे शेरों के झुंड के वीडियो को...

गुजरात के जूनागढ़ में घूम रहे शेरों के झुंड के वीडियो को मुबंई के ठाणे का बताया जा रहा है

0
326
सड़क पर शेरों के झुंड की तस्वीर

शहरी इलाके में शेरों के झुंड का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो मुंबई के ठाणे इलाके का है. कहीं तो इस वीडियो के साथ जगह का नाम और टाइम लिखा है तो कहीं इसके साथ एक कैप्शन है जिसमें कहा जा रहा है ”ठाणे जिले के एक इलाके में आधी रात को शेर झुंड में विचरण करते दिखाई पड़े, जिसे किसी ने अपने मोबाईल में कैद कर लिया.बताया जाता है कि यह वीडियो 11 तारीख की देर रात लगभग 2 बजे का है.”

https://www.facebook.com/shri.prakash.33671/videos/2412539225691502/

आप इस वीडियो को क्लिक करके देखेंगे तो आपको इसके साथ लिखा हुआ संदेश भी दिखाई देगा. नीचे वाले में वीडियो में सिर्फ टाइम और जगह का नाम दिया गया है.

https://www.facebook.com/loverboy.adil/videos/3137098499665384/
मुंबई के नाम से वायरल शेरों के झुंड के वीडियो पोस्ट का स्क्रीन शॉट
वायरल वीडियो पोस्ट का स्क्रीन शॉट

खासकर फेसबुक और यूट्यब पर ये वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ें

क्या विकीलीक्स ने स्विस बैंक में काला धन रखने वाले भारत के राजनेताओं की लिस्ट जारी की है ?

फैक्ट चेक

इस वीडियो को हमने पहले in-vid tools की मदद से की-फ्रेम्स निकाले और रिवर्स इमेज सर्च किया लेकिन इससे हमे कोई जानकारी नहीं मिली. फिर हमने यूट्यूब पर ”lions spotted in Mumbai” की-वर्ड्स से पिछले एक हफ्ते की समय सीमा तय करके खोजना शुरू किया. इस खोज में हमे ये वीडियो मिला लेकिन कुछ पोस्ट में इसे मुंबई के ठाणे का बताया जा रहा था तो कुछ में गुजरात के जूनागढ़ का. वीडियो को अपलोड करने का समय लगभग एक ही था. इस वीडियो को गौर से अगर आप देखेंगे तो इसमें गुजराती में लिखे कुछ साइन बोर्ड भी आपको नज़र आ जाएंगे. कुछ लोगों की आवाजें भी सुनाई देती हैं वो भी गुजराती भाषा में ही हैं. हमने फिर अपने की-वर्ड में ‘Mumbai’ की जगह ‘Junagadh’ लिखकर खोजना शुरू किया तो हमें Times of India के यूट्यूब चैनल में ये वीडियो 12 सितंबर की तारीख को अपलोड किया हुआ मिला. इसके साथ रिपोर्ट भी थी जिसमें बताया गया था कि ये गुजरात के जूनागढ़ का वीडियो है.  

https://www.youtube.com/watch?v=m72oNei3lug

सी दौरान हमे गुजरात फॉरेस्ट विभाग का एक ट्वीट मिला जिसमें इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा गया कि 7 एशियाटिक शेरो का ये दल जुनागढ़ के रेज़िडेंशियल इलाके में दिखाई दिया. साथ ही ये भी बताया गया कि ये वीडियो भवनाथ क्षेत्र के भारती आश्रम में रहने वाले एक व्यक्ति ने बनाया है.

निष्कर्ष

हमारी जांच में शेरों के झुंड का ये वीडियो मुंबई के ठाणे का नहीं बल्कि गुजरात के जूनागढ़ का है. सोशल मीडिया पर किया जा रहा दावा गलत है.

दावा- मुंबई के ठाणे में सड़क पर शेरों का झुंड दिखाई दिया

दावा करने वाले- सोशळ मीडिया यूज़र

सच- ये दावा गुमराह करने वाला है.शेरों के झुंड का वीडियो मुंबई का नहीं गुजरात के जूनागढ़ का है.