Home फैक्ट चेक जी नहीं,एयर स्ट्राइक करने वाले IAF पायलटों की नहीं हैं वायरल तस्वीरें

जी नहीं,एयर स्ट्राइक करने वाले IAF पायलटों की नहीं हैं वायरल तस्वीरें

2015 से इस्तेमाल हो रहीं प्रतीकात्मक रूप में IAF पायलटों की ये तस्वीरें

0
353
एयर स्ट्राइक करने वाले भारतीय पायलटों के नाम पर वायरल तस्वीर

पाकिस्तान में घुसकर आतंकवादी ट्रेनिंग कैंप को ध्वस्त करने वाले इंडियन एयर फोर्स के जांबाज़ पायलट कौन हैं? सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा करती कई तस्वीरें वायरल हैं। इन तस्वीरों में दिख रहे पायलटों के बारे में कहा जा रहा है कि ये वही हीरो हैं जिन्होने एयर स्ट्राइक की। अविजीत सरकार नाम के फेसबुक यूज़र ने पांच तस्वीरें पोस्ट की हैं। साथ में संदेश है, ”सर्जिकल स्ट्राइक 2 पूरी करने के बाद लौटते हुए भारतीय हीरो”।

https://www.facebook.com/photo.php?fbid=2129202610505827&set=pcb.2129202917172463&type=3&__tn__=HH-R&eid=ARDY_8vNQXI2MU0CAVCYJbuxt8J_rS_5KzRPEfbqTq_XQdiq1Qmlgg4DypzTombzRCFFe009RQnMwpqI


इसे 4000 बार से ज्यादा बार शेयर किया गया। ऐसी ही तस्वीर world wide kcr fans नामके फेस बुक पेज पर डाली हैं।

https://www.facebook.com/WorldwideKCRFans/photos/pcb.350208065583313/350207972249989/?type=3&__tn__=HH-R&eid=ARDuzFLKBWzMd7aUSy5GB_B6DAHFwQEOicnozIiuN5NuAzfFs3nV3bc0KxnaKsNEUL-iFhwuj0fMAc6e&__xts__%5B0%5D=68.ARCY_5ZrsYNQ26HvmAdUFXvIayik6v5RxQZzwqdKAuq3djr–WGK-HMIs2m8dKxywSVGdxdrFJXGgI1XstCerRBUqw_WRBf-IQtFlXoQGKeOI3wr8KpvTzLpaFKVce6LZwDKpODDasI7DPfxkgONcRCy1v44c35LCBTI86ovY-9u3mqG1A75G730zOMX_s3Czr4nBbkt_Z-3YFEEtDZ_G1piexN9YBvK285fK2eSgaE3i3M57hYgwbGgN57IR0BzK90GX82XE3CdwTtDD4AqnvasjR9rLgwj4hN6u0OqiUBJzj7Q5uZHO55yKOg2XhS8M5Z4RLjZ_FRlnPmXom2yA5Y

ट्विटर पर भी लोग ये तस्वीर शेयर कर रहें हैं। औऱ दावा कर रहे हैंकि ये एयरफोर्स के वही पायलट हैं जिन्होने पाकिस्तान पर हमला किया

https://twitter.com/RoyShubhasree/status/1100335089035038722

हम आपको बता दें कि ना तो इंडियन एयर फोर्स ने औऱ ना ही भारत सरकार ने आधिकारिक रूप से इस तरह की कोई तस्वीर जारी की है। फिर भी हमने सच पता करने की कोशिश की।


सच्चाई क्या है?

गूगल रिवर्स सर्च इमेज के ज़रिए वायरल तस्वीरों को जांचा गया तो इस तरह की बहुत सी तस्वीरें नज़र आई। जिनका इस्तेमाल कई वेबसाइटों ने अलग- अलग लेखों में किया है।

गूगल रिवर्स इमेज सर्च के परिणाम

वायरल हुई सभी तस्वीरें प्रतीकात्मक रूप में इस्तेमाल की जाती हैं।

सबसे पहले 2015 में लिखा एक लेख हमें मिला जिसमें इनका इसdतेमाल किया गया। इंडियन एयरफोर्स की 17 बेहतरीन फोटो के नाम से एक आर्टिकल है जिसमें ये सारी तस्वीरें आप देख सकते हैं। इस आर्टिकिल की हेडलाइन्स है  ”17 Awesome Pictures Of Indian Airforce Fighter Pilots Will Give You Goosebumps” यानि ”रोमांचित करने वाले इंडियन एयरफोर्स के फाइटटर पायलटों की 17 बेहतरीन तस्वीरें।”

हमारी जांच में एयरस्ट्राइक करने वाले पायलटों की वायरल तस्वीरें झूठी पायी गई हैं। हम फिर लोगों से अपील करते हैं कि इस तरह की गलत तस्वीरें पोस्ट ना करें। ये सुरक्षा के लिहाज़ से संवेदनशील है।


निष्कर्ष

दावा- एयर स्ट्राइक करने वाले पायलटों की तस्वीर

दावा करने वाले- फेसबुक यूज़र अविजीत सरकार, कई फेसबुक पेज औऱ कुछ ट्विटर यूजर्स

सच- दावा गलत है। ये तस्वीरें एयर स्ट्राइक करने वाले इंडियन एयर फोर्स के पायलट नहीं हैं।