Home फैक्ट चेक FACT CHECK: धोनी के रन आउट होने पर फोटोग्राफर के रोने की...

FACT CHECK: धोनी के रन आउट होने पर फोटोग्राफर के रोने की तस्वीर का सच

क्रिकेट फैंस रोए लेकिन ये फोटोग्राफर किसी औऱ के लिए रोया

0
987
ये फोटोग्राफर किसके लिए रो रहा है?

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ क्रिकेट विश्वकप के सेमीफाइनल में महेन्द्र सिंह धोनी के रन आउट होते ही भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फिर गया. धोनी के आउट होते ही भारतीय क्रिकेट फैन्स के रिएक्शन्स सोशल मीडिया पर वायरल है.एक तस्वीर ऐसी है जिसमें मैच कवर कर रहा एक फोटोग्राफर कैमरे के व्यूफाइंडर में धोनी को रनआउट होते देखकर रोने लगता है. इस तस्वीर का कोलाज बनाकर लोगों ने अलग-अलग कैप्शन के साथ खूब शेयर किया. किसी ने लिखा ‘not only dhoni cried, whole world cried’ यानि ‘धोनी ही नहीं पूरा विश्व रोया’.

न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में धोनी के रन आउट होने के बाद सोशल मीडिया पर वायरल सत्वीर का स्क्रीन शॉट ( ट्विटर)
धोनी के रनआउट होने के बाद वायरल तस्वीर का स्क्रीन शॉट( ट्विटर)

इस पोस्ट को आप यहां भी देख सकते हैं.एक और यूजर ने लिखा ‘heart breaking picture of the day’ यानि ‘दिन भर की दिल तोड़ने वाली तस्वीर’

https://twitter.com/Puniths05448029/status/1149215402045497344

इसी तरह तमाम लोगों ने इस तस्वीर के ज़रिए अपनी भावनाएं ज़ाहिर की.

एक और यूज़र के ट्वीट का स्क्रीन शॉट

ये भी पढ़ें

फिलिस्तीन में केबल कार में आग लगने का पुराना वीडियो हरिद्वार में मनसा देवी का बताकर किया वायरल


फैक्ट चेक

रिवर्स इमेज सर्च के ज़रिए हमने इस तस्वीर की सच्चाई का पता लगाया। ये तस्वीर एक इराकी फोटोग्राफर की है जो अपनी टीम के हारने के बाद रो पड़ा था. इसी साल जनवरी के महीने में हुए फुटबाल के AFC Asian Cup के सेमीफाइनल में कतर ने इराक को 1-0 से हरा दिया था। ये तस्वीर इतनी वायरल हुई कि  AFC Asian Cup ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इसे पोस्ट किया.

इस फोटोग्राफर का नाम Mohammed Al Assasawi है. औऱ ये इराक की नेशनल फुटबाल टीम का फोटोग्राफर है.

https://twitter.com/thestevennabil/status/1088463485371994113

इस फोटोग्राफर की एक औऱ तस्वीर है जिसमें वो कैमरे मे नहीं देख रहा है.

इराक के नेशनल फोटोग्राफर Mohammed Al Assasawi की तस्वीर का स्क्रीन सॉट
इराक की फुटबाल टीम के नेशनल फोटोग्राफर की तस्वीर का स्क्रीन शॉट

कई अखबारों ने इस भावुक कहानी को रिपोर्ट भी किया था. आप यहां देख सकते हैं.

निष्कर्ष

धोनी के रन आउट होने पर बहुत लोगों ने दुख व्यक्त किया औऱ रोए लेकिन ये तस्वीर झूठी है.

दावा-  फोटोग्राफर रोने लगा जैसे ही धोनी वर्ल्ड कप में रन आउट हुए

दावा करने वाले- सोशल मीडिया

सच- दावा झूठा है Mohammed Al Assasawi

हमारी फैक्ट चेक स्टोरी में अगर आपको कोई गलती नज़र आती है तो आप हमें ज़रूर लिखें। हम अपनी गलतियों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से हमेशा तैयार रहते हैं। आप हमें info@indiacheck.in या indiacheck1@gmail.com पर मेल कर सकते हैं। हम एक प्रक्रिया के तहत जांच करेंगे औऱ गलती पाए जाने पर स्टोरी को अपडेट करेंगे।