Home फैक्ट चेक गोवा कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी को हाथरस की ‘फेक भाभी’ बताने...

गोवा कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी को हाथरस की ‘फेक भाभी’ बताने का दावा झूठा है-FACT CHECK

गोवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की वायरल तस्वीर में बैठी महिला हाथरस की कथित नकली भाभी नहीं है. इनका नाम प्रतिभा बोरकर है. जबकि हाथरस में हुए विवाद वाली महिला का नाम डॉ राजकुमारी बंसल है

0
728

हाथरस में कथित गैंगरेप पीड़ता के परिवार के साथ डॉक्टर राजकुमारी बंसल के रुकने पर हुए विवाद के बाद सोशल मीडिया पर उनकी कई झूठी तस्वीरें शेयर हो रहीं हैं. इस सिलसले में अब गोवा कांग्रेस की सोशल मीडिया इंचार्ज प्रतिभा बोरकर की तस्वीर वायरल है. दावा किया जा रहा है कि यही वो कथित ‘फेक भाभी’ डॉक्टर राजकुमारी बंसल हैं जो पीड़िता के घर पर रुकीं थीं.  ट्विटर यूजर जयप्रकाश शाह गोवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस की तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखते हैं. ‘’कांग्रेस का हाथ नक्सली के साथ पहचाने तो जाने #नकली गांधीनकलीभाभी’’

https://twitter.com/jaiprakashshah2/status/1315702426356256770

जयप्रकाश शाह को पीएम मोदी ट्विटर पर फॉलो करते हैं. ऐसे ही एक और ट्विटर यूजर यही तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखते हैं ”फेक नक्सल भाभी जिसे प्रियंका गांधी ने हाथरस में गले से लगाया”

https://twitter.com/Satyanewshi/status/1315502222302617602

ट्विटर पर औऱ पोस्ट आप यहां देख सकते हैं. इसी तरह फेसबुक पर भी ये वायरल है. कई यूजर्स ने तीन तस्वीरों को पोस्ट किया है. एक गोवा कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बैठी प्रतिभा बोरकर की है जिसे डॉक्टर राजकुमारी बंसल बताया जा रहा है. दूसरी डॉक्टर बंसल की हाथरस में परिवार के साथ बैठे हुए तस्वीर है. तीसरी तस्वीर प्रियंका गांधी की हाथरस में पीड़िता की मां को गले लगते हुए है. इन तीनो तस्वीरों के बारे में दावा किया जा रहा है कि वो एक ही महिला है जिसे प्रियंका गले लगा रहीं हैं. एक फेसबुक यूजर ने कैप्शन में लिखा ‘’ये नकली भाभी तो कांग्रेस के स्टेज पर बैठी है तो अब विश्वास हो गया आपको कि ये हाथरस में पूरी साजिश बंटी बबली और कांग्रेस की है’’

https://www.facebook.com/nardev.uniyal.18/posts/216325663355415

हमने हाल ही में प्रियंका गांधी से गले मिल रही महिला के बारे सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे का फैक्ट चेक किया था जिसमें ये साबित हुआ था कि ये महिला पीड़िता की मां है. हमारी रिपोर्ट को आप यहां पढ़ सकते हैं.

फैक्ट चेक

 गोवा कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस की वायरल तस्वीर दरअसल दरअसल 29 सितंबंर 2019 की है. आप नीचे गोवा कांग्रेस के आधिकारिक फेसबुक पर प्रेस कांफ्रेंस का वीडियो देख सकते हैं.जिसमें वही लोग बैठे हैं जो वायरल तस्वीर में दिखाई दे रहे हैं. प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस प्रवक्ता गोविंद बल्लभ, गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश चोदानकर और और प्रतिभा बोरकर बैठे हैं.

https://www.facebook.com/INCGoa/videos/383968355633482/

इसके बाद हमने एक वीडियो प्रेस कांफ्रेंस में बैठी महिला कांग्रेस नेता प्रतिभा बोरकर की फेसबुक प्रोफाइल पर भी मिला. आप नीचे उसे देख सकते हैं. ये वही वीडियो है जिसकी तस्वीर वायरल है

https://www.facebook.com/photo/?fbid=2965675640187169&set=a.2965675683520498

हाथरस की जिस महिला को नकली भाभी बताया जा रहा है उनकी कई तस्वीरे मीडिया मे हाथरस कवरेज के दौरान आ चुकी हैं. नवभारत टाइम्स अखबार में डॉक्टर बंसल का वीडियो और रिपोर्ट यहां देख सकते हैं. ये वीडियो डॉक्टर बंसल के जबलपुर पहुंचने के बाद का है. इस वीडियो में उऩसे पीड़िता के परिवार के घर पर रुकने पर हुए विवाद के बारे में सवाल किए जा रहे हैं. नीचे वीडियो का स्क्रीन शॉट है.

नीचे दोनों महिलाओं की तस्वीरों की तुलना भी देख सकते हैं.

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर गोवा कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में बैठी महिला हाथरस की कथित नकली भाभी नहीं है. वो गोवा कांग्रेस की सोशल मीडिया की प्रभारी प्रतिभा बोरकर है. हाथरस में जिस महिला की बात हो रही है उनका नाम डॉक्टर राजकुमारी बंसल है औऱ वो जबलपुर मेडिकल कॉलेज में नियुक्त हैं.