Home फैक्ट चेक क्या जापान में 24 घंटे के भीतर इमरजेंसी सड़क का निर्माण कर...

क्या जापान में 24 घंटे के भीतर इमरजेंसी सड़क का निर्माण कर लिया गया ?

जापान के fukui शहर के नेशनल हाईवे 305 की ये तस्वीर है

0
1054
जापान की सड़क की वायरल तस्वीर

एक तस्वीर दुनिया भर के सोशल मीडिया में वायरल है. इसमें एक यू आकार की काफी लंबी सड़क दिखाई दे रही है. दावा किया जा रहा है लैंडस्लाइड की वजह से जापान में एक सड़क पर ट्रैफिक का आवागमन बंद हो गया तो 24 घंटे के भीतर इमरजेंसी सड़क का निर्माण कर दिया गया. 29 सितंबर को फेस बुक पेज ‘Loucos por Obra’ ने इसे पोस्ट किया. पोस्ट करने के बाद से अब तक 66 हज़ार लोग इसे शेयर कर चुके हैं.

https://www.facebook.com/julianoalcantarapintorpintor/photos/a.929634420444226/3009256815815299/?type=3&theater

इसी तरह ‘Movie Night’ नामके फेसबुक पेज पर 45 हजार लोगों ने इसे शेयर किया.

https://www.facebook.com/mmovienight/photos/a.1913752492209797/2382248412026867/?type=3&theater

ट्विटर पर भी ये तस्वीर इसी संदेश के साथ वायरल है.

इंस्टाग्राम पर भी लोगों ने इसे पोस्ट किया

https://www.instagram.com/p/B3ItsUqpda0/?igshid=qwx1cn51l5x7

ये भी पढ़ें

जी नहीं, आरबीआई ने 1000 रुपए का नोट जारी नहीं किया है

फैक्ट चेक

तस्वीर के रिवर्स इमेज सर्च करने पर हमे कई परिणाम मिले जिसमें ये तस्वीर दिखाई दी. जापान की भाषा में कुछ ट्वीट्स भी दिखाई दिए. जापान के “Fukui Shimbun” नामके न्यूज पेपर की वेबसाइट में सड़क खराब होने से लेकर बनने तक की पूरी कहानी बताई गई है.

सड़क बनाने की ज़रूरत क्यों पड़ी ?

वेबसाइट में एक रिपोर्ट 3 अगस्त 2018 को एक रिपोर्ट मिली. इसे आप यहां पढ़ सकते हैं. हलांकि ये जापानी भाषा में है लेकिन हम इसका सार आफको हिंदी में अनुवाद करके बताते हैं. रिपोर्ट के अनुसार लगातार बारिश की वजह से जापान के fukui शहर के पास कई हाईवे और सडकों पर लैंड स्लाइड की वजह से ट्रैफिक रोक दिया गया था. प्रभावित सड़कों में 145 किलोमीटर लंबा नेशनल रूट-305 भी था जिस पर टूरिस्ट का काफी ट्रैफिक रहता है. ये घटना 5 जुलाई से 8 जुलाई के बीच हुई थी. इसकी तस्वीर आप नीचे देख सकते हैं.

जापान के Fukui  शहर में हुए लैंडस्लाइड की तस्वीर ( 2 अगस्त 2018 )


जापान के Fukui शहर में हुए लैंडस्लाइड की तस्वीर ( 2 अगस्त 2018 )



इस खराब हो गई सड़क का वीडियो भी आप नीचे देख सकते हैं जिसे यूट्यूब पर अपलोड किया है.

कितने दिन में बनी सड़क ?

fukuishimbun.co.jp ने 1 नवंबर 2018 को एक और रिपोर्ट प्रकाशित की जिसमें बताया कि इस राष्ट्रीय सड़क का को दोबारा से बना लिया गया है. और इसे ट्रैफिक के लिए खोल दिया गया है. रिपोर्ट के साथ बनी हुई सड़क की तस्वीर भी प्रकाशित की गई

ये तस्वीर वही है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. रिपोर्ट में बताया गया कि 27 अगस्त 2018 को काम शुरू हुआ था. और 30 अक्टूबर 2018 को पूरा हो गया. यानि यानि दो महीने का समय लगा.ये समय केवल सड़के निरमाण कार्य का है. लेकिन अगर लैंडस्लाइड के बाद मलबा उठाने, प्रोजेक्ट बनाने औऱ रिसोर्स पहुंचाने का समय भी जोड़ें तो करीब 4 महीने ट्रफिक दोबार शुरू होने में लगा.

जापान के नेशनल हाईवे 305 की सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद की तस्वीर
जापान के नेशनल हाईवे 305 की सड़क का निर्माण पूरा होने के बाद की तस्वीर

सड़क बनने के बाद ट्विटर पर भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई थी. ये तस्वीरे 30 अक्टूबर 2018 की हैं. ट्रैफिक के लिए इसे 31 अक्टूबर को खोला गया था. जिसकी तस्वीर आप ऊपर देख सकते हैं.

सड़क बनने के बाद का वीडियो भी आप नीचे देख सकते हैं.

निष्कर्ष

सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर सही है. ये बी सही है कि ये सड़क जापान की है. लेकिन 24 घंटे के भीतर इस सड़क का निर्माण पूरा किए जाने की बात झूठ हैं.

दावा- जापान में एक इमरजेंसी सड़क का निर्माण 24 घंटे में कर लिया गया

दावा करने वाले- सोशल मीडिया यूज़र

सच- तस्वीर सही है, ये बी सही है कि ये सड़क जापान की है. लेकिन ये दावा झूठा है कि इसे 24 घंटे में बना लिया गया.

हमारी फैक्ट चेक स्टोरी में अगर आपको कोई गलती नज़र आती है तो आप हमें ज़रूर लिखें. हम अपनी गलतियों को स्वीकार करने के लिए पूरी तरह से हमेशा तैयार रहते हैं. आप हमें info@indiacheck.in या indiacheck1@gmail.com पर मेल कर सकते हैं. हम एक प्रक्रिया के तहत जांच करेंगे औऱ गलती पाए जाने पर स्टोरी को अपडेट करेंगे. आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं. हमारा ट्विटर हैंडल है @indiacheck1