Home फैक्ट चेक अभिनंदन की पत्नी का झूठा वीडियो वायरल

अभिनंदन की पत्नी का झूठा वीडियो वायरल

वीडियो में दिख रही महिला अभिनंदन की पत्नी नहीं है

0
667
अभिनंदन की पत्नी के वीडियो का झूठा दावा

सोशल मीडिया पर एक महिला का वीडियो वायरल है। महिला को विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी बताया जा रहा है। वीडियो के साथ पोस्ट में लिखा है कि ”अभिनंदन की पत्नी का संदेश बीजेपी ना करे सैनिकों के बलिदान पर राजनीति।”

वीडियो में महिला को राजनेताओं से ये अपील करते सुना जा सकता है कि सैनिकों के बलिदान पर राजनीति ना करें। वीडियो की में महिला खुद का परिचय कराती हुई कहती हैं “Hello everyone, I am the wife of an army officer…” इस वीडियो को इंडियन यूथ कांग्रेस की मैगज़ीन ‘युवा देश’ ने भी अपने ट्विटर हैंडल से शेयर किया।

इस पोस्ट को 27000 से ज्यादा बार रिट्वीट किया गया। कांग्रेस के पंजाब में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने भी इसे रिट्वीट किया।

फेसबुक औऱ यूट्यूब पर भी इसे शेयर किया गया।


सच्चाई क्या है

वीडियो में महिला खुद को आर्मी ऑफिसर की पत्नी बतातीं हैं। जबकि अभिनंदन विंग कमांडर हैं। इसलिए ये शंका और पुख्ता हो जाती है कि महिला अभिनंदन की पत्नी नहीं है। गूगल सर्च के ज़रिए इस वीडियो के बारे में ज़्यादा जानकारी मिली। इस जानकारी में पता लगा कि वीडियो में जो महिला हैं उनका नाम सिरिशा राव है। सिरिशा ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को 28 फऱवरी को अपलोड किया है। वीडियो के साथ संदेश है “Humble request .@BJP4India dont count your seats at the cost of soldiers sacrifice” यानि विनम्र निवेदन .@BJP4India सैनिकों के बलिदान पर अपनी सीटें मत गिनों

https://twitter.com/SirishaRao12/status/1101023453593915392

सिरिशा ने इस वीडियो में ये कहीं नहीं कहा कि वो विंग कमांडर अभिनंदन की पत्नी हैं। उन्होने खुद को एक आर्मी आफिसर की पत्नी बताया है।


दरअसल हाल ही में कर्नाटक के बीजेपी नेता बीएस यदुरप्पा ने कहा था कि एयर स्ट्राइक की वजह से पार्टी को राज्य में 22 से ज्यादा सीटें मिलेंगी।ये वीडियो संदेश उसी संदर्भ में डाला गया है। ये बात सिरिशा के इस वीडियो से पहले किए गए ट्वीट से साफ होती है।

https://twitter.com/SirishaRao12/status/1101015742697402368

सिरिशा आप पार्टी से जुड़ी हुई हैं। औऱ आर्मी ऑफिसर की पत्नी हैं।  उन्होने एक अन्य ट्वीट में कहा है ” कोई उनके बारे गलत जानकारी देता है तो ये मेरी ज़िम्मदारी नहीं है। मैं एक आर्मी मैन की पत्नी हूं जिस पर मुझे गर्व है। मैं अपनी बात पर कायम हूं। जिन नेताओं के कार्य मुझे प्रेरित करते हैं उनका इस संदेश से कोई लेना देना नहीं है। ये मेरा निजी मसला है। ”

https://twitter.com/SirishaRao12/status/1101463661036687360

‘युवा देश’ ने पोस्ट को हटाया नहीं है लेकिन एक ट्वीट के जरिए स्पष्टीकरण दिया है । और इस बात के लिए माफी मांगी है कि उन्होने गलत जानकारी दी।


निष्कर्ष

दावा- वीडियो संदेश अभिनंदन की पत्नी का है।

दावा करने वाले- युवा इंडिया, सोशल मीडिया के अन्य यूजर

दावे की सच्चाई- यह दावा पूरी तरह गलत है। वीडियो में दिख रही महिला अभिनंंदन की पत्नी नहीं है।